फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मदरसे के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने बना लिए मान्यता के फर्जी कागजात, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट स्थित एक मदरसे के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने मान्यता के फर्जी दस्तावेज बनाकर जिला अल्पसंख्यक कार्यालय से छात्रवृत्ति हासिल कर ली। शिकायत पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच में खुलासा हुआ। सिविल लाइन थाने में प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रूहेल आजम ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर लिसाड़ी गेट के चमन काॅलोनी स्थित सेवन ग्रेंड पब्लिक स्कूल की जांच की गई। संस्था ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मान्यता मिलने के दस्तावेज पेश किए। जांच में जिला अल्पसंख्यक कार्यालय की मदरसा सूची में इस संस्था का कही पंजीकरण नहीं है। संस्था को नोटिस जारी कर जिला विद्यालय निरीक्षक से मिली मान्यता का रिकार्ड पेश करने को कहा गया। संस्था ने कोई अभिलेख नहीं दिखाए। जांच में पता चला कि संस्था के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने मान्यता संबंधी फर्जी दस्तावेज खुद ही बनाकर पेश कर दिए। इससे धोखाधड़ी कर लाखों का छात्रवृत्ति घोटाला किया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मदरसा प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी से दस्तावेज तैयार करने व सरकारी धन का गबन करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें