फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण में तकनीक का उपयोग कर अहम बदलाव किए

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। सूबे में जल शक्ति विभाग ने बाढ़ नियंत्रण में अभियांत्रिक तकनीकी का इस्तेमाल किया है। इसके चलते बाढ़ नियंत्रण की तैयारी पहले से कर ली जाती है। नदी के कटान को रोककर चैनेलाइज किया जा रहा है। योगी सरकार के कार्यकाल में कई लंबित परियोजनाओं को पूरा किया। जल शक्ति विभाग ने एक दिन पूर्व 1438 नए अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर सरकार की मंशा जाहिर की है।
विज्ञापन

जलशक्ति व सिंचाई मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने उक्त विचार शुक्रवार को राधा गार्डन निवासी कारोबारी के आवास पर दी। वह दीपावली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि खेती और किसानी को लाभान्वित करना सरकार का उद्देश्य है। किसान के खेत में अधिक से अधिक पानी समय से पहुंचे। इसके लिए विभाग तत्पर है। उन्होंने नौकरियों के सवाल पर कहा कि पूर्व की सरकारों में भर्तियों में धांधली होती थी। अब ऐसा नहीं है। यहां अधिशासी अभियंता आशुतोष सारस्वत, शानू पहल, कपिल छिलौरा, कपिल पहल व अमित मौतला मौजूद रहे।
मदरसों में पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की किताबें
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि विपक्ष अल्पसंख्यकों के नाम पर केवल राजनीति करता है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों के हालात में पहले से बहुत सुधार हुआ है। मदरसों को पोर्टल पर लाकर डिजिटलाइज किया जाएगा। उनमें एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

परियोजनाओं में व्यापक सुधार
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में परियोजनाओं में लेटलतीफी होती थी। मई के महीने तक परियोजना की रूपरेखा बनाकर अधिकारियों को सौंपी जाती थी। जिससे जुलाई में बरसात के समय अधिकारी बिना तैयारी के बाढ़ से नियंत्रण की कार्रवाई करते थे। अब अक्तूबर तक ही सभी जिलों से परियोजना संबंधी जानकारी लेकर फरवरी मार्च तक बजट जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें