मारपीट पथराव के दौरान आधा दर्जन घायल
मेरठ। जयभीमनगर स्थित शनि पैठ बाजार निवासी युवक के ऊपर पड़ोसी युवक ने गोबर डाल दिया। जिसको लेकर दोनों युवकों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। वहीं युवकों का शोर सुनकर दोनों पक्षों के परिजनों में लाठी डंडा व पथराव शुरू हो गया। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। थाने पहुंचे दोनों पक्षों में भी तीखी नोंकझोंक हुई।
भावनपुर थाना के जयभीमनगर शनि पैठ बाजार निवासी राजेंद्र के भतीजे लाला ने मजाक करते हुए गाय का गोबर अपने पड़ोसी कुलदीप पुत्र वीरसैन के ऊपर डाल दिया। जिससे गुस्साएं कुलदीप व लाला के बीच गोबर डालने को लेकर गाली गलौज शुरू हो गई। शोर सुनकर दोनों परिवार के लोग बाहर आ गए और लाठी डंडे व पथराव शुरू कर दिया। एक पक्ष से राजेंद्र, आशीष, सुनीता, आशीष व दूसरे पक्ष से राजन, राधेश्याम, कुलदीप घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया गया। ब्यूरो