मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट
फलावदा। कस्बे के पैठ बाजार में मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक के दांत टूट गए। घटना के संबंध में दो नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक कस्बे के पैठ बाजार में कस्बा निवासी इनाम तथा कादिर के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के संबंध में रिहान पुत्र अलीमुद्दीन ने थाने में दी शिकायत में कहा कि उसका भाई इनाम पैठ बाजार में खड़ा था तभी दूसरे पक्ष के कादिर के साथ मामूली कहा सुनी हो गई थी। आरोप है कि कादिर तथा शमशाद ने दो अज्ञात लोगों के साथ आए तथा लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में कादिर के दो दांत टूट गए। घटना के संबंध में रिहान ने कादिर, शमशाद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद