फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहेश्वरी युवा संगठन ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव   

Sun, 29 Oct 2017 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माहेश्वरी युवा संगठन ने शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। वेस्ट एंड रोड स्थित कैसल व्यू में कार्यक्रम को ‘बढ़ते कदम युवाओं के संग’ का नाम दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसएसपी मंजिल सैनी रहीं। इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुती कर दर्शकों का मनोरंजन किया। 
विज्ञापन


उत्सव में मुख्य आकर्षण गणेश वंदना भक्ति के रंग बच्चों के संग, नारी संत्रास, संसार का आधार पर डांस किया गया। वहीं युवा परिंदे एवं महफिल ए जश्न ने खूब वाहवाही लूटी। समारोह में युवाओं द्वारा सामूहिक डांडिया नृत्य से वातावरण आनंदित हो गया। कार्यक्रम के आयोजक उत्सव रास, पीसी ज्वैलर्स, हरीश प्लाईवुड, जय नारायण फेब टेक प्रा. लि., नाथ पेंटस एवं मार्बल्स, मोहश्वरी टिंबर्स रहे। इस दौरान संगठन अध्यक्ष गौरव टावरी, महामंत्री विशाल मालपानी, कोषाध्यक्ष सचिन लोहाटी, मुख्य संयोजक साक्षी माहेश्वरी, सोनल टावरी, श्रद्घा मालपानी, सोनिया ढक, खुशबू भट्टर, अमृता, रश्मि, कनिका, कमल ढक, अश्वनी कोठारी, धीरज हरकुट, अमित शारदा, सचिन राठी, राजीव राठी, पंकज चेचानी, चेतन लाहोटी, अखिल मुढरा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें