फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भाजपा खेलेगी मुस्लिमों पर भी दांव  

Sun, 29 Oct 2017 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निकाय चुनाव में भाजपा इस बार मुस्लिमों पर दांव खेलेगी। प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के स्पष्ट निर्देश के बाद भाजपाई अब मुस्लिम बाहुल्य नगर पंचायतों में दमदार मुस्लिम प्रत्याशियों की तलाश में लग गए हैं। 
विज्ञापन


जनपद की 13 नगर पंचायतों में किठौर, शाहजहांपुर, सिवाल, हर्रा, खिवाई, और फलावदा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। इनमें शाहजहांपुर, हर्रा और खिवाई तो पहली बार नगर पंचायत बने हैं, लेकिन सिवाल, किठौर और फलावदा पुरानी नगर पंचायतें हैं। इन तीनों नगर पंचायतों में आज तक कभी भी बिना अनुसूचित जाति आरक्षण के कोई गैर मुस्लिम चेयरमैन नहीं बन पाया। ऐसे में अब 13 में से छह मुस्लिम बाहुल्य नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशी तलाश में जुटी है। क्योंकि आधा दर्जन नगर पंचायतों में भाजपा यदि प्रत्याशी भी नहीं खड़ा कर पायी तो यह भी उसके लिए किरकिरी वाली बात होगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार इन छह नगर पंचायतों को लेकर भाजपा जिला इकाई को पसीने छूटे हुए हैं। ऊपर से शुक्रवार को प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा जाति और धर्म के गणित को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम प्रत्याशी पर भी दांव खेलने के निर्देश से भाजपाई परेशान हो गए हैं। अब इन नगर पंचायतों में भाजपा जिला इकाई दमदार मुस्लिम प्रत्याशियों की तलाश में जुट गयी है। ताकि मुस्लिम मतों के बंटवारे के साथ अपने परंपरागत गैर मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें