- डेफोडिल्स स्कूल में बनाया गया मदर्स डे
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पल्लवपुरम के उदय सिटी स्थित डेफोडिल्स किड्स प्ले हाउस में मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। मदर्स डे पर छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने अपनी मां के लिए कार्डस, फोटो फ्रेम आदि बनाए। मां के लिए कविता व गाने भी सुनाए। माताओं ने स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी की। उनके साथ सेल्फी ली और फोटो सेंशन कराया।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी चौधरी ने बच्चों को बताया कि प्रत्येक वर्ष मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (मातृ दिवस) मनाया जाता है। करीब 116 साल से यह परंपरा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए हम ये मदर्स डे मनाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।