फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: 52 सेकंड थमा शहर, मेरठ में 100 से ज्यादा स्थानों पर गूंजा सामूहिक राष्ट्रगान

Fri, 15 Aug 2025 11:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत मेरठ में 100 से ज्यादा स्थानों पर सुबह 10 बजे 52 सेकंड के लिए राष्ट्रगान गूंजा। हर वर्ग के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

विज्ञापन
मेरठ में राष्ट्रगान के लिए रुके लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत शहर के 100 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ सुबह 10 बजे 52 सेकंड के लिए राष्ट्रगान हुआ। 

विज्ञापन


ठीक 10 बजे  मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत मोदीपुरम हाईवे पर राष्ट्रगान में लोगों का जन समूह उमड़ पड़ा राष्ट्रगान की धुन सुनकर जो कोई गाड़ी में बैठा हुआ था। वह भी उतरकर बाहर आ गया और राष्ट्रगान में शामिल हुआ।

बेगमपुल, घंटाघर, सदर, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, डिफेंस कॉलोनी, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, सराफा बाजार और भैसाली बस अड्डा जैसे प्रमुख स्थानों पर लोगों ने रुककर इस ऐतिहासिक क्षण में हिस्सा लिया।

धर्मगुरुओं, व्यापारियों, समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, छात्रों और आम नागरिकों ने पूरे जोश और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। कई जगह बच्चों ने तिरंगे लहराए, तो कहीं युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम का उद्देश्य देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले जांबाजों के शौर्य को याद करना और एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन

सामूहिक राष्ट्रगान में विभिन्न पार्टियों के नेता व्यापारी युवा छात्र महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष,अनुज राठी, भाजपा महामंत्री समीर चौहान, श्रम कल्याण परिषद पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला,भाजपानेता विक्की शर्मा, डायरेक्टर शरद शर्मा, प्रदीप पल्हैड़ा, मंडल अध्यक्ष  डॉ आदिप् कोटपाल, शैलेंद्र चौहान, रविंद्र शर्मा, भाजपा नेता गौरव मलिक,  बृजपाल सिंह चौहान, सुभाष मोतला, राजेंद्र चौहान, रिहान पाबली, मनोज शर्मा,आमिर अली,लाल सिंह, दिनेश चौहान, सन्नी पलहेड़ा, अध्यक्ष संजय गुप्ता पार्षद विक्रांत ढाका पार्षद प्रदीप,  राम अवतारपंडित, मनु अरोरा अमिनिमेष,लोकेश चौहान, दीपक, मीरा सिंह संदीप मलिक शेखर चौहान, मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें