फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवल हत्याकांड: मुठभेड़ में धरा गया आरोपी सौरव, हस्तिनापुर में गोली मारकर की थी वारदात

Thu, 14 Aug 2025 05:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में उज्जवल हत्याकांड का आरोपी सौरव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। बीफार्मा छात्र उज्जवल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

 

विज्ञापन
घायल आरोपी बाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के हस्तिनापुर कस्बे में बुधवार को गणेशपुर निवासी बीफार्मा छात्र उज्जवल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी छात्र का शव थाने से करीब 100 मीटर दूर फेंककर भाग निकले थे। इकलौते बेटे की हत्या से परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी सौरव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सौरव के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

Trending Videos

 गणेशपुर निवासी बीफार्मा के छात्र उज्ज्वल शर्मा (24) की बुधवार को पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े वारदात के बाद आरोपी शव थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर फेंककर भाग गए। 

इकलौते बेटे की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगाया। हत्या का कारण रंजिश बताया गया है। मृतक की मां ने छह युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, गणेशपुर गांव निवासी उज्ज्वल शर्मा बीफार्मा की पढ़ाई कर एक मेडिकल स्टोर पर अप्रेंटिस कर रहा था। बुधवार को वह गांव से दवाई लेने के लिए हस्तिनापुर आया था। दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ युवकों ने उसके पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें