13 अगस्त को जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में निजामी बंधु, गीतकार संतोषानंद और कई नामी शायर अपनी प्रस्तुति देंगे। जगह होगी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में 13 अगस्त की शाम मेरठ सूफी संगीत, कव्वाली, शायरी और काव्य के रंग में रंगने वाला है। अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।
इस खास मौके पर मशहूर कव्वाल निजामी बंधु अपनी सूफियाना प्रस्तुति देंगे। ये वही कलाकार हैं जिन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में ए.आर. रहमान के निर्देशन में अमर गीत 'कुन फया कुन' गाया था। इसके अलावा, सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में 'आज रंग है' कव्वाली भी उनकी आवाज में है। निजामी बंधु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सूफी गायकी के लिए जाने जाते हैं।
कार्यक्रम में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार संतोषानंद भी शिरकत करेंगे, जिनके लिखे गीत एक प्यार का नगमा है, जिंदगी और कुछ भी नहीं, जिंदगी की ना टूटे लड़ी... और ये गलियां ये चौबारा... आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं।