10 मई 1857 को मेरठ से अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की शुरुआत हुई थी। इसमें हजारों शूरवीरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी थी। वहीं, आज सभी ने मिलकर आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले क्रांतिवीरों के शौर्य को नमन किया।
शहर के व्यापारी, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, औद्योगिक संगठन, समाजसेवी, राजनीतिक दल, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे औघड़नाथ मंदिर में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत मंदिर परिसर में पुष्पांजलि सभा हुई। 15 अगस्त तक कार्यक्रमों की शृंखला जारी रहेगी।