फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: कल निकाली जाएगी ऐतिहासिक बाइक रैली, आप भी बने हिस्सा, ये रहेगा रूट

Wed, 07 Aug 2024 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत  आठ अगस्त की सुबह 9 बजे मेरठ शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। आप भी इस तिरंगा रैली में अपनी बाईक और हेलमेट लेकर शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है। आठ अगस्त की सुबह 9 बजे शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली मोहकमपुर स्थित अमर उजाला के कार्यालय से शुरू होगी और शास्त्रीनगर में पीवीएस मॉल पर संपन्न होगी। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक संगठन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, महिला क्लब शामिल होंगे। लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए अमर उजाला कार्यालय में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सुझाव लिए गए।

इसके अलावा नौ अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 10 अगस्त को मिनी मैराथन, 12 अगस्त को तीज महोत्सव, 13 अगस्त को कवि सम्मेलन, 14 अगस्त को इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता, इसी दिन शाम को पांच दीपक क्रांतिवीरों के नाम जलाए जाएंगे। 15 अगस्त को देश का सबसे बड़ा राष्ट्रगान का आयोजन होगा। ठीक दस बजे जो जहां होगा, वहीं ठहर जाएगा। शहीदों के सम्मान में 52 सेकंड रुककर आयोजन में अपनी भागीदारी करें। 

यह रहेगा बाइक रैली का मार्ग
मोहकमपुर अमर उजाला कार्यालय, टीपीनगर, बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, फुटबाॅल चौक, ईदगाह चौराहा, केसरगंज, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, शहीद स्मारक, भैसाली ग्राउंड, सदर थाना, सदर सराफा, चौक बाजार, शिव चौक बोम्बे बाजार, आबूलेन, फव्वारा चौक, बेगमपुल, जीआईसी, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड गांधी आश्रम, नई सड़क, सेंट्रल मार्केट, पीवीएस रोड, पीवीएस मॉल पर समापन।
विज्ञापन

इस तरह होंगे अन्य कार्यक्रम
9 अगस्त : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता। इसमें नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चे शामिल होंगे। 
10 अगस्त : कैलाश प्रकाश स्टेडियम से लगभग छह किमी की मैराथन दौड़। 
12 अगस्त : आईआईएमटी ग्रुप के पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज माल रोड पर तीज कार्यक्रम। 
13 अगस्त : चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में कवि सम्मेलन होगा। 
14 अगस्त : चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता। 
14 अगस्त : क्रांतिवीरों के नाम हर संस्थान के बाहर कम से कम पांच दीपक जलाए जाएंगे।
15 अगस्त : शहर के 20 से 30 चौराहों पर लगेंगे साउंड सिस्टम। सामूहिक राष्ट्रगान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें