फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranaam: तिरंगा बाइक रैली के लिए रहें तैयार शहर में 150 स्थानों पर होगा स्वागत, ये रहेगा रूट

Tue, 08 Aug 2023 09:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत आठ अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा बाइक रैली का 150 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
बाइक रैली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत आज यानी आठ अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा बाइक रैली का 150 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इसी तैयारी के लिए संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों द्वारा व्यापारियों से जनसंपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन


अजय गुप्ता गुट की टीम ने सदर के विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क किया। वहीं, नवीन गुप्ता गुट ने बैठक कर संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की। इस दौरान विभिन्न बाजारों में पदाधिकारियों से बातचीत कर अभियान को सफल बनाने आह्नान किया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा के झंडे लगी गाड़ी में प्रधान के बेटे ने हथियारों संग बनाई रील, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन

अजय गुप्ता की टीम ने गंज बाजार दाल मंडी स्वराज पथ, पुलिस स्ट्रीट बारदाना एसोसिएशन, स्टेशनरी व्यापार संघ, किराना एसोसिएशन, दाल मंडी व्यापार संघ सदर के व्यापारियों के साथ बातचीत की। महामंत्री दलजीत सिंह ने बताया कि संगठन ने 70 से अधिक स्थानों पर अमर उजाला की तिरंगा बाइक रैली पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था की है। 
इस मौके पर अध्यक्ष अजय गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता अमूल, अंकित गुप्ता, मनु, प्रदीप शर्मा आदि रहे। वहीं, नवीन गुप्ता की टीम की बैठक श्रीराम पैलेस में आयोजित की गई। इसमें           संगठन के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। 

नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने रैली मार्ग पर हर 100 मीटर की दूरी पर पुष्प वर्षा के लिए व्यवस्था बनाई गई है। इस संबंध में टीपीनगर, बागपत रोड, मैट्रो प्लाजा, केसरगंज, सदर, आबूलेन, बेगमपुल, गढ़ रोड और पीवीएस पर संपर्क किया गया।
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत जलाएं पांच दीपक
रेलवे रोड दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करेगी। विनय जैन ने कहा कि संगठन ने आह्वान किया कि अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाएंगे और पांच दीपक संध्या समय घरों में प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस दौरान सुनील जैन, असीम जैन रहे। उधर, लालकुर्ती श्रीरामा संकीर्तन मंदिर समिति ने अमर उजाला का पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 

फूलबाग कॉलोनी में किया झंडा वितरण
अभियान के तहत आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में झंडे का वितरण किया जा रहा है। संस्था के टीचर पुलकित त्यागी ने बताया कि फूलबाग कॉलोनी में बच्चों को झंडे वितरित किए गए। उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी भी दी गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें