फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमए वारियर्स ने गुजरान गेट को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में पहले प्रीमियर लीग एसपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंंट का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में पहला प्रीमियर लीग एसपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच एमए वारियर्स और गुजरान गेट टीम के बीच खेला गया। जिसमें एमए वारियर्स ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए चार रन से मुकाबला जीता।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमए वारियर्स ने 12 ओवर में 130 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज सालिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 66 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में गुजरान गेट के नाजिम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरान गेट की टीम ने दमदार शुरुआत की, लेकिन निर्धारित ओवरों में 126 रन ही बना सकी। टीम के गुफरान ने 39 रन बनाए, जबकि एमए वारियर्स की ओर से सलमान और भुल्लन ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि शाहजेब रिजवी और शाहरुख आरिफ बंटी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हाजी आफताब अंसारी, शाहिद मलिक, पूर्व सभासद अफजल मलिक, रिजवान मलिक, बल्लू, सरधना क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिक, रोहित, अभिषेक, अमनदीप और शाहिद सहित बड़ी आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि लीग के माध्यम से कस्बे के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें