फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खग्रास चंद्रग्रहण 2018 : चार राशि वालों के लिए शुभ, तो इनको रहना होगा बेहद सतर्क

Thu, 01 Feb 2018 11:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
खग्रास चंद्रग्रहण
विज्ञापन

देश में 31 जनवरी 2018 यानी आज शाम खग्रास चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत वर्ष में दिखाई देने से इस ग्रहण का सूतक मान्य रहेगा। सूतक प्रात: 8 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होगा। पं. विनोद त्यागी का कहना है कि शास्त्रों में सूतक प्रारंभ होने से पूर्व भोजन करने का निर्देश हैं। वृद्ध, बच्चे एवं रोगी दोपहर 11:30 बजे तक भोजन ग्रहण कर सकते हैं।

विज्ञापन


ग्रहण प्रारंभ  -   सायं 5 बजकर 18 मिनट
ग्रहण समाप्ति काल - रात्रि 08 बजकर 42 मिनट
ग्रहण अवधि - 3 घंटा 24 मिनट।

यह बरतें सावधानी 
ग्रहण काल में गर्भवती स्त्री को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इस समय कैंची, चाकू व सुई आदि के प्रयोग से बचें। ग्रहण काल में वायुमंडल से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए गर्भवती स्त्री को अपने पास नारियल रखना चाहिए।

शुभ-अशुभ 
यह ग्रहण वृष, कन्या, तुला व कुंभ राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। शेष राशियों के लिए रोग, भय, कार्यों में व्यवधान एवं कष्ट कारक रहेगा। शास्त्रों में ग्रहण काल में जप, तप, ध्यान आदि का फल एक लाख गुना एवं श्री गंगा जी के  तट पर इनका फल एक करोड़ गुना बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें