फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी का कहर : निलोहा में 10 दिन में पांच गोवंशों की मौत, पशुपालक चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव निलोहा में लंपी वायरस का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे बीते दस दिनों के भीतर पांच गोवंशों की मौत हो चुकी है। बीमारी के बढ़ते प्रसार से क्षेत्र के पशुपालक डर और आर्थिक संकट के साए में हैं।
गांव निवासी विक्रम, धर्मवीर, ऋषि पाल, कृष्ण और संजय के पशु इस जानलेवा बीमारी की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि उम्मेद और कपिल समेत कई अन्य ग्रामीणों के मवेशी भी इसकी चपेट में आकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पशुपालकों ने बदहवास स्थिति में पशु चिकित्सा विभाग से गांव में तुरंत व्यापक टीकाकरण अभियान चलाने और राहत सामग्री मुहैया कराने की गुहार लगाई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी सोनू धामा का कहना है कि विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भैंसा और निलोहा में अब तक करीब 700 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। संक्रमित मवेशियों का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और जल्द ही बीमारी पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें