फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डांट से प्रेमी युगल ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की डांट से प्रेमी युगल ने जान दी
विज्ञापन

- परिजनों ने किया आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार
- परिजनों ने दोनों की मौत का कारण बीमार होना बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह एक युवती ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवती के फांसी लगाने पर उसके परिजनों ने आरोपी प्रेमी के परिजनों को जमकर खरीखोटी सुनाई। परिजनों ने युवक को जमकर डांटा, जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने भी चाचा के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
सरधना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का अपनी ही जाति की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को परिजनों ने युवती को डांटा तो उसने कमरे में फांसी लगा ली। युवती के फांसी लगाने पर गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक के परिजनों को जमकर खरी खोटी सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने युवक को डांटा। डांट से क्षुब्ध युवक ने चाचा के घर पहुंचकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन उसके शव को भी श्मशान ले गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों की मौत पर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं फैल गई।
विज्ञापन

युवक व युवती की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और दोनों के परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने दोनों की मौत का कारण बीमारी होना बताया तथा दोनों के शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही, जिसके बाद पुलिस बिना कार्रवाई लौट गई।
विज्ञापन

बीमारी के चलते कदम उठाया
क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली थी। परिजनों ने बताया युवक काफी समय से बीमार चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। युवती की मौत के बारे में जानकारी नहीं है। -आरपी शाही, सीओ, सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें