मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी आबिद पुत्र लतीफ (उम्र करीब 30 वर्ष) का अपने ही गांव की करीब 20 वर्षीय ललिता पुत्री सोमपाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आबिद की करीब 8 साल पहले शादी हो चुकी थी और उसके 2-3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं, जबकि ललिता अभी तक अविवाहित थी। 30 अगस्त को दोनों घर से फरार हो गए थे।
बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों ने कानपुर जनपद में किसी लॉज में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार दोनों पिछले कई घंटों से कमरे में कैद थे। जब उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई और कई घंटों तक दोनों कमरे से बाहर भी नहीं निकले तो लॉज के कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े मिले। मीरापुर थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/