फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, जानकर हर कोई दंग

Sat, 21 Apr 2018 02:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जहर खाया, और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने शादी के बाद खौफनाक उठाया। करीब आठ साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुसाइड नोट में ऐसी बात लिखी, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना यूपी के मेरठ जनपद की है। गंगानगर में प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि दोनों में करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग था। परिजनों ने दोनों की अलग-अलग जगह पर शादी कर दी थी। 

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थानाक्षेत्र के सूरजकुंड निवासी आकाश का मोहल्ले की लड़की से आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार वालों ने शादी की इजाजत नहीं दी। उसके चलते आकाश की चार साल पहले कंकरखेड़ा की एक लड़की से शादी हो गई। आकाश की प्रेमिका की भी माधवपुरम में शादी हो गई। शादी के बाद आकाश पत्नी और दो बच्चों के साथ गंगानगर पी पॉकेट में रहने लगा। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद भी आकाश और उसकी प्रेमिका आपस में मिलते रहे। बृहस्पतिवार को आकाश अपनी पत्नी को लेकर कंकरखेड़ा के एक डॉक्टर के पास गया था। वहां से पत्नी मायके चली गई और आकाश अपने घर गंगानगर लौट आया। आकाश ने अपनी प्रेमिका को फोन करके घर पर बुला लिया। जहां पर दोनों ने एक साथ सल्फास खा लिया। प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें : मोहब्बत में प्रेमिका को मिली खौफनाक सजा, प्रेमी ही बना जान का दुश्मन, मार डाला

Trending Videos
विज्ञापन

आकाश ने मां को फोन किया 

फाइल फोटो
सल्फास खाने के बाद आकाश ने अपनी मां को फोन कर अपनी तबियत खराब होना बताया। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आकाश को गंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

मरने के बाद एक हो जाएंगे 
शादी होने के बाद भी आकाश लगातार अपनी प्रेमिका से फोन पर बातचीत करता था। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि जिंदा रहते एक नहीं हुए, मरने के बाद तो एक हो जाएंगे। उनकी मौत के वह खुद जिम्मेदार है। दोनों एक साथ रहना चाहते है, इसलिए हमारे शवों को एक साथ ही जलाना। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को समझाया और सुसाइड नोट भी पढ़ाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें