मेरठ के खरखौदा में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। वहीं युवती ने भी परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाने से इनकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर युवक फांसी पर झूल गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक युवती क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहने आई थी। इसी दौरान एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध हो गए। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो दोनों के परिजनों ने आपस में बात की। मामला दो अलग वर्गों का होने पर दोनों के परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। युवक ने युवती से परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने के लिए कहा, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी: फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पूछताछ में उगला सच, तस्वीरें
इसी बीच युवती के परिजनों ने 16 फरवरी को उसकी शादी तय कर दी। जानकारी होने पर युवक ने जान देने का एलान कर दिया। युवक के परिजन लगातार उसकी निगरानी में लगे थे। सोमवार सुबह युवक शौच के बहाने मकान के दूसरे हिस्से में गया। वहां भूसे के कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। घर में युवक नहीं दिखाई दिया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। गंभीर हालत में परिजन युवक को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला लाइव: साहब आज छोड़ दो, कल लगवा लेंगे फास्टैग, तस्वीरों में देखें कैसा था रात 12 बजे का नजारा
सीओ किठौर बृजेश कुमार ने कहा कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। मामले का पता लगाकर जांच कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/