फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में कार सवारों ने बुजुर्ग को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में कार सवारों ने बुजुर्ग को कुचला
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के तलहैटा गांव में नशे में धुत्त कार सवारों ने खेत से काम करके लौट रहे बुजुुर्ग किसान को कुचल दिया। बचकर भागने के प्रयास में युवकों की कार सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। लोगों ने दोनों युवकों की धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

तलहैटा गांव में शुक्रवार शाम किसान किशनलाल शर्मा खेत से लौट रहा था। गांव में पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बचकर भाग में प्रयास में आरोपियों की कार गड्ढे में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तो दोनों युवक बुरी तरह से शराब में धुत्त थे। लोगों ने युवकों की धुनाई की। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और हिरासत में ले लिया। घायल बुजुर्ग के परिजनों ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग के बेटे ने आरोपी कार सवारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार की ओर से तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें