फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने दिया धोखा, शादी नहीं करूंगा जेल जाना मंजूर, प्रेमिका बोली...

Mon, 11 Sep 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शादी नहीं करूंगा, जेल जाना मंजूर
विज्ञापन
मेरठ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले मैनेजर ने परिजन और रिश्तेदारों से बातचीत करने के बाद शनिवार को जेल जाने का रास्ता चुना। उसने कहा कि नौकरानी की बेटी से शादी नहीं करूंगा। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक युवती से अंकित शर्मा निवासी शामली ने दुष्कर्म किया था। एक महिला अंकित का खाना बनाने उसके घर आती थी। महिला के साथ कभी-कभी उसकी बेटी भी आने लगी। आरोप है कि मैनेजर युवती से शादी करने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शनिवार को युवती की तहरीर पर पुलिस ने अंकित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने अंकित व युवती को आमने-सामने बैठाया। जहां युवती ने कहा कि शादी करोगे या फिर जेल जाओगे। उस समय अंकित शादी के लिए तैयार हो गया था। शनिवार सुबह अंकित ने पुलिस से कहा कि शादी नहीं करूंगा। जेल जाना मंजूर हैं।

पढ़ें : थाने में प्रेमिका बोली, शादी करोगे या फिर जेल जाओगे, प्रेमी बोला...
विज्ञापन

प्यार में धोखा
वहीं अंकित के परिजन व रिश्तेदार शुक्रवार रात 12 बजे थाने पहुंचे। परिजन और रिश्तेदारों ने कहा, यह दिन देखने से पहले अंकित हमको जहर दे देता। दूसरी बिरादरी के युवती से शादी करेगा तो गांव में क्या मुंह दिखाएंगे। शादी से इंकार करने के बाद पीड़ित युवती और उसके परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार अंकित शादी करने की बात कह रहा था। कोर्ट मैरिज के कागज भी पुलिस ने तैयार कर दिए थे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार ने कहा कि अंकित को समझाओ कि वह अपनी जिंदगी खराब न करे। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

पढ़ें : प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को घर बुलाया... आवाज सुन जागे पड़ोसी, बखेड़ा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें