फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी और मामा का भरी पंचायत में सिर मुंडवाया

Sat, 26 Aug 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रेमी और उसके मामला का मुंडवाया गया सिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पास के एक गांव में पंचायत के फरमान पर विधवा महिला के प्रेमी और उसके मामा का सिर मुंडवा दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और पूछताछ कर लौट आई।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में पति की मौत के बाद मायके में रहने वाली 40 वर्षीय विधवा का पड़ोस के 30 वर्षीय युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह तीन बच्चों की मां है। पांच दिन पूर्व दोनों घर से भाग निकले थे। प्रेमी युवक के मामा मंसूरपुर के एक गांव में रहता है। युवक अपनी प्रेमिका को मामा के घर लेकर आ गया और यहीं पर रहने लगा। महिला के मामा भी इसी गांव में रहते हैं। बृहस्पतिवार को महिला के मामा ने गांव में घूमते हुए उसे पहचान लिया। पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ उसके मामा के घर पर रह रही है। महिला के मामा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रेमी युवक और उसके मामा के साथ मारपीट कर दी। उस वक्त ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। 

शुक्रवार को इस मामले को लेकर प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। जिसमें महिला के परिजन और रिश्तेदार भी थे। पंचायत में पंचों के सुनाए फरमान के मुताबिक प्रेमी और उसके मामा का आधा सिर मुंडवा दिया। इसके बाद ग्रामीण दोनों का गांव में जुलूस निकालने की जिद पर अड़ गए। प्रधान ने ग्रामीणों को ऐसा करने से रोक दिया। घटना का पता लगने पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने प्रधान और ग्रामीणों से बातचीत की। 
विज्ञापन


उधर, इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। विधवा महिला को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए हैं। अगर इस मामले में कोई भी पक्ष तहरीर देता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें