फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव-सेक्स और धोखा: रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता ने खोली परतें, ऑडियो-वीडियो किए जारी

Sun, 08 Sep 2019 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूनिक कार मोटर्स मालिक पर दुष्कर्म और शोषण के आरोपों का मामला शनिवार को और गरमा गया। पीड़िता ने अपने भाई को रंगदारी में जेल भेजने पर अपने साथ हुई घटनाओं की परत-दर-परत खोलते हुए वीडियो, ऑडियो और अश्लील चेट जारी कर दिए। यहां तक कि आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। आगे जानें आखिर कैसे एक प्रेम कहानी लव-सेक्स और धोखा के बाद बदनामी की भेंट चढ़ गई :-

विज्ञापन


मेरठ में यूनिक कार मोटर्स मालिक आरआरपीएस तोमर की तहरीर पर तीन दिन पहले सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता के भाई पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता ने दी अधिकारियों की चौखट पर आत्मदाह करने की चेतावनी, अफसरों से मांगा इंसाफ
विज्ञापन


मोटर्स मालिक ने पीड़िता के भाई पर धमकी देने का दूसरा मुकदमा कंकरखेड़ा में दर्ज करा दिया। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि वह तीन दिन से अपनी तहरीर लेकर थाना पुलिस के चक्कर काट रही है। लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। आरोप है कि यूनिक कार मोटर्स मालिक उसका पिछले दस साल से शोषण कर रहा है। इस दौरान एक बेटा भी हुआ, जो चार साल का है। 

पीड़िता ने खुद ही जारी किए ऑडियो वीडियो और चेट

शनिवार को पीड़िता ने प्रकरण का पूरी तरह खुलासा करते हुए अपने व आरोपी के बीच हुई व्हाट्सएप चेट, ऑडियो कॉल और वीडियो खुद ही जारी कर दिए। हालांकि इस चेट के अनुसार यह साफ हो रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन विवाद होने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया। वहीं पीड़िता ने जारी किए गए चेट, ऑडियो-वीडियो को आधार बनाते हुए कहा कि पुलिस खुद इसकी जांच कराए कि मोटर्स मालिक गुनहगार है या नहीं। 

यह भी पढ़ें: नकली पेट्रोल-डीजल का खेल: जमीन के नीचे टैंकों में भारी दबा था गरीबों के घर रोशन करने वाला तेल

डीएनए टेस्ट कराने को तैयार

दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि मैंने थाने से लेकर एसपी सिटी और एसएसपी तक गुहार लगाई। मेरा आरोपी से एक बच्चा भी है। मैं उसका डीएनए कराने को तैयार हूं। लेकिन पुलिस आरोपी को छोड़ मुझ पर ही मुकदमे दर्ज कर रही है। आरोपी की सारी वीडियो सोशल मीडिया पर डालूंगी। पीड़िता ने कहा कि उसे और उसके बेटे को जान का खतरा है। 
विज्ञापन

पुलिस बता रही दूसरा मामला

पुलिस दूसरा मामला बताकर पल्ला झाड़ रही है। पुलिस ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिजन यूनिक मोटर्स के मालिक से 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़िता उसके स्कूल में नौकरी करती थी। स्कूल बिक जाने के बाद वह सूरजकुंड स्थित यूनिक मोटर्स में नौकरी करने लगी। दोनों में संबंध थे और अब विवाद हो गया। 

पीड़िता की शिकायत की जांच सीओ सिविल लाइन को सौंपी है। यूनिक मोटर्स मालिक द्वारा दर्ज मुकदमे की जांच चल रही है। दुष्कर्म पीड़िता ने अपने भाई के खिलाफ भी छह माह पहले तहरीर दी थी। इसकी भी जांच चल रही है। -अजय साहनी, एसएसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें