पीड़ित छात्रा ने एक टीवी चैनल पर कहा
पीड़ित छात्रा ने टीवी चैनल पर कहा कि समाज में उसे बेइज्जत किया गया। अब वह चाहती है कि किसी दूसरी छात्रा का पुलिस ऐसा तमाशा न बनाए। पुलिस को लड़की की बात भी सुन लेनी चाहिए। मेरी और मेरे परिवार की छवि धूमिल करने में पुलिस की भूमिका है।
आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की गलती से यह तमाशा हुआ हैं। दूसरे समुदाय का युवक मेरा सहपाठी है। चार साल से मेडिकल में एक साथ पढ़ाई कर रहे हैं। मै सिर्फ लैपटॉप लेने उसके कमरे पर क्या गई कि मेरा मजाक बना दिया गया। बस अब वह चाहती है कि वीडियो डिलीट हो जाए और पुलिस दोबारा ऐसा गलती न करे। जिससे किसी छात्रा को इस समाज में बदनामी का दंश झेलना पड़े। पुलिस कम से कम लड़की की बात सुन ले। इस मामले में उसे कोई कार्रवाई नहीं करनी। जिसकी गलती है, वीडियो में साफ नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी खुद कार्रवाई करें।
फिर भी वीडियो वायरल
पीड़ित छात्रा ने कहा कि वीडियो डिलीट होनी चाहिए। उसको वायरल न करें। इसके बावजूद भी छात्रा और पुलिस की यह वीडियो खूब वायरल हो रही है। सोशल साइट पर इसको लेकर खूब कमेंट हो रहे हैं। पुलिस वाले भी इसको वायरल करने में पीछे नहीं हैं। छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपी पुलिस वालों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी अपने स्तर से जांच करें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/