कोतवाली में हिंदू संगठन के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। उनका मांग है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
जय श्रीराम के नारों से गूंजा सीओ ऑफिस
युवकों के पकडने जाने के बाद हिंदू संगठन के लोग उनको सीओ ऑफिस लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम के जोरदार नारे लगाए। पुलिस वालों ने किसी तरह उनसे आरोपी युवकों को हिरासत में लिया। पिटाई से रोकने के लिए पुलिस वालों ने उनको कमरे में बंद किया। बाद में किसी तरह कोतवाली लेकर पहुंचे।