फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राखी के धागे से बांधा प्रेम, जवानों की कलाई पर सजा स्नेह

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेंट मेरीज अकेडमी में रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेंट मेरीज अकेडमी में रक्षाबंधन पर्व उल्लास और भावनाओं के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राइमरी, किंडरगार्टन और मिडिल विंग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रार्थना सभा में प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से रक्षाबंधन के महत्व को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पुराने मतभेद भुलाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। नन्हे विद्यार्थियों की गीत प्रस्तुति ने माहौल को भावुक कर दिया। सभागार में किंडरगार्टन विभाग की एलकेजी कक्षा के विद्यार्थियों ने भी विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रेवरन ब्रदर प्रदीप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे कलाकारों ने स्वागत नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद भूमिका-अभिनय के माध्यम से भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती और रक्षाबंधन का महत्व दर्शाया गया। ‘रिदम ऑफ लव’ के तहत विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुति से भाई-बहन के प्रेम और स्नेह को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों के एक्शन सॉन्ग ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इसके बाद राखी बांधने की रस्म हुई। वहीं, मिडिल विंग की छात्राओं ने भारत रक्षा पर्व के तहत पश्चिम यूपी सब एरिया स्थित अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट पहुंचकर सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें