फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से शादी की जिद लेकर थाने पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
पुलिस ने युवती के मर्जी से उसे प्रेमी के साथ भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ परिचय जब प्यार में बदला, तो एक युवती अपने प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसम खाकर मंगलवार सुबह कपड़ों से भरा बैग लेकर मवाना थाने पहुंच गई। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुला लिया। बाद में परिजनों के सहमति से युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बागपत जनपद के कस्बा अमीनगर सराय निवासी युवती का मवाना के गांव दूधली बांगर निवासी एक युवक से करीब दो वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया। प्रेमी युवक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। युवती का कहना है कि वे दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे और इसके लिए वकील से बातचीत भी हो चुकी थी, लेकिन दस्तावेज पूरे न होने के कारण शादी अधूरी रह गई।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि तीन दिन पहले भी वह प्रेमी के घर पहुंच गई थी, लेकिन परिजनों ने समझा-बुझाकर उसे वापस भेज दिया था। मंगलवार सुबह युवती अपने परिजनों को बताए बिना बैग लेकर सीधे मवाना थाने पहुंची और प्रेमी के साथ ही रहने व शादी करने की जिद पर अड़ गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्रेमी, उसके परिजनों और युवती के परिजनों को सूचित किया। थाने पहुंची युवती की मां और मामी उसे समझाने का प्रयास करती रहीं, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। उधर, युवक और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। घंटों की जद्दोजहद के बाद परिजन सहमत हो गए।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई। सहमति होने पर देर शाम युवती को उसके प्रेमी संग भेज दिया गया।
-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें