गन्ना स मिति सचिव को ज्ञापन देते भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता।
- फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ता सोमवार को गन्ना समिति सचिव से मिले तथा किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
गन्ना समिति सचिव प्रदीप शर्मा को दिए ज्ञापन में भाकियू (तोमर) कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव बहोडूपुर, बस्तौरा, मालीपुर, किशोरपुर, खोड़दयालपुर आदि के गांवों में सर्वे के दौरान फसल का रकबा कम दर्शाया गया है। जिसमें किसानों को पर्ची मिलने से समस्या आती है। सर्वे अधिकारी किसानों से अतिरिक्त अपेक्षा रखते हैं। उसे पूरा नहीं करने पर किसान की फसल का रकबा कम कर देते हैं। ऐसे मामलों की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। गन्ना समिति सचिव ने उन किसानों की जानकारी मांगी है जिनका रकबा कम हुआ है। जिससे दोबारा जांच कराई जा सके। ज्ञापन देने वालों में फुरकान, शकील अहमद, नौबहार, मोहम्मद महताब, मोनू, कृृष्णपाल आदि समेत अन्य किसान रहे। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी
भाकियू (तोमर) ने बताया कि गांव पहाड़पुर में करीब दस दिन से गन्ने फसल में कोई अज्ञात व्यक्ति आग लगा रहा है। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की जा चुकी है। हालांकि अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर 10 दिन बाद धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। तहरीर देने वालों में इंदल सिंह, बाबूराम, नरेंद्र, अनिल चिकारा तहसील अध्यक्ष, शिवकुमार युवा ब्लॉक अध्यक्ष, कृष्णपाल महासचिव आदि आदि शामिल रहे।