फलावदा। नगर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शिव शंकर की शोभायात्रा निकाली गई।
नगर में शोभायात्रा झांकियों व बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवान शंकर आश्रम के जगदगुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्य महाराज ने शिव शंकर को तिलक लगाकर किया।
शिव शंकर की शोभायात्रा श्री बूढ़ा शिव मंदिर से आरंभ होकर मैन बाजार, मोहल्ला जाटान, मवाना मार्ग, अंबेडकर मार्ग, मोहल्ला सेनियान, मोहल्ला पडाव पट्टी, मोहल्ला कपाड़ियान, होते हुए बूढ़ा शिव मंदिर पर संपन्न हुआ। इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रधान शरद चौधरी, नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार सैनी, संरक्षक सहकारी समिति के अध्यक्ष तनजेब चौधरी, उप प्रधान धीरज चौधरी, योगेश धीमान, प्रधान मनोज बिश्नोई, धर्मजागरण के प्रांतीय विधि प्रमुख प्रदीप बिश्नोई, हरिओम बिश्नोई, भोपाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, अजय शर्मा, अश्वनी बिश्नोई, बृजमोहन बिश्नोई, सुरेंद्र बिश्नोई, वरुण भारद्वाज, छात्र नेता अश्वनी चौधरी, आशीष बिश्नोई, नरेंद्र खटीक, रमेश धीमान, अरुण बिश्नोई, लोकेंद्र, अमित, प्रिंस आर्य, चौधरी कंवरपाल, चौधरी जितेंद्र, चीकू चौधरी, विवेक सैनी आदि थे।