फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रमिकों को भोजन वितरित किया

Thu, 18 Sep 2025 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित कृष्ण बोध दंडी आश्रम जादूगरी बाग में जरूरतमंद लोगों और श्रमिकों को भोजन वितरित किया गया। साथ ही पितरों के नाम पौधारोपण किया गया। इसमें आम, पीपल, जामुन और बरगद के पौधे रोपित किए। अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा कि पूर्वजों की तरह वृक्ष भी मनुष्य को सुख, समृद्धि और जीवन देने वाले होते हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल सहित आदित्य गोयल, राधा सिंघल, मीना गुप्ता, ऋषि शर्मा, डॉ. मनोज कुमार गोयल, आश्रम के संचालक मुरारी, हरि ओम भारद्वाज, हरीश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, वीरेंद्र शर्मा, अशोक अराेड़ा, श्याम सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें