फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात, विवाह रस्में संपन्न

विज्ञापन
हस्तिनापुर में श्री राम बारात में राम लक्ष्मण के स्वरूप में सजे कलाकार स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया गया।
बरात का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ। भाजपा के जिला संयोजक रोहित बंसल ने उद्घाटन किया। बरात रामलीला मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से जनकपुरी पहुंची। इसमें चार घोड़ों वाले रथ पर भगवान श्रीराम की भव्य झांकी थी।
विज्ञापन

लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न दूल्हे के रूप में घोड़ियों पर सवार थे। गुरु विश्वामित्र और वशिष्ठ की झांकियां भी शामिल थीं। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने स्वरूपों की आरती उतारी और प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

जनकपुरी पहुंचने पर भगवान श्रीराम और उनके भाइयों का पारंपरिक स्वागत हुआ। धार्मिक विद्वानों ने महाराज जनक की पुत्री सीता के साथ श्रीराम का विवाह कराया। अन्य तीनों भाइयों के विवाह की रस्में भी विधि-विधान से संपन्न हुईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के संरक्षक बालमुकुंद बत्रा, अध्यक्ष गौरव गुर्जर और महामंत्री सुनील कालरा सहित अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

हस्तिनापुर में श्री राम बारात में राम लक्ष्मण के स्वरूप में सजे कलाकार स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें