फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आवास विकास टाउनशिप के विरोध में किसानों की महापंचायत, बोर्ड उखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहाड़ा में 12 गांवों के किसानों ने दी चेतावनी, सहमति के बिना जमीन नहीं देने का एलान
विज्ञापन


फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर तहसील के ग्राम नरहाड़ा में मंगलवार को आवास विकास टाउनशिप योजना के विरोध में 12 गांवों के किसानों की महापंचायत हुई। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के बैनर तले हुई पंचायत में किसानों ने योजना का विरोध करते हुए आवास विकास की ओर से लगाया गया बोर्ड उखाड़ दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहती है। किसान किसी भी कीमत पर समझौते के तहत जमीन नहीं देंगे। जमीन केवल भूमि अधिग्रहण के नियमों के तहत ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं और जबरन कब्जे का विरोध किया जाएगा। पंचायत में मौजूद किसानों ने भी योजना के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी सहमति के बिना गांव से सर्वे या किसी अन्य कार्रवाई के लिए प्रवेश किया गया तो विरोध किया जाएगा। पंचायत का आयोजन प्रदेश सचिव कुलदीप भड़ाना ने, संचालन प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता बेदी त्यागी ने की।पंचायत में रण सिंह भड़ाना, धीरज भड़ाना, सुनील चेयरमैन, कृष्णपाल भड़ाना, आरिश गाजी, वामिक, सत्यप्रकाश, सत्यपाल सिंह, दीपक वर्मा, दीपक गुर्जर गगोल, अबरार गोसीपुर, पाटू तोमर, अर्जुन पंडित, सुजीत भाटी,अमित भड़ाना आदि मौजूद रहे।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें