फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धनुष भंग होते ही क्रोधित हुए भगवान परशुराम

विज्ञापन
दौराला - शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर रामलीला मैदान में मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
दौराला। राम लखन रंगमंच कमेटी के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन शिव मंदिर पर रामलीला मैदान में रविवार को ताड़का वध, सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद का कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि धनुष भंग होने पर भगवान परशुराम जनकपुरी पहुंचे। उन्होंने क्रोधित होते हुए धनुष तोड़ने वाले को युद्ध के लिए ललकारा। लक्ष्मण और परशुराम के संवाद का कलाकारों ने मंचन किया। भगवान राम ने भगवान परशुराम से संवाद किया, जिस पर परशुराम उनके दिव्य रूप को जान गए। कलाकारों ने सीता-राम विवाह का मंचन किया। विवाह का मंचन देख मैदान में मौजूद श्रोताओं ने जयकारे लगाए। इससे पहले ताड़का वध का मंचन हुआ। संचालन करते हुए पुरुषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि सच्ची भक्ति से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दौरान दीपक अरोड़ा, रजनीश, ललित, अतुल, मुकेश, विनीत, संजीव, ठाकुर मुकेश सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें