फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को तोड़ा

विज्ञापन
भागवत कथा करती कथा वाचक देवी सत्यार्चा। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक देवी सत्यार्चा वृंदावन धाम ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाने की कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को कराया।
विज्ञापन

सत्संग भवन कौशिक वाले में चल रही भागवत कथा में सत्यार्चा देवी ने बुधवार को कथा में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र का अभिमान चूर करने के लिए असमय पर होने जा रहे यज्ञ को बंद कराया। तब इंद्र ने कूपित होकर बादलों से ब्रज क्षेत्र में बरसने को कहा। सात दिन तक लगातार बारिश हुई, लेकिन ब्रज का कण तक नहीं भीगा। भगवान श्रीकृष्ण ने सात कोस का पर्वत सात दिन तक उठाया। क्षमा मांगने पर प्रभु ने इंद्र को क्षमा कर दिया।
कथा वाचक ने कहा कि भक्त और भगवान के बीच में एक मायारूपी पर्दा है, उसे हटाया जाए तो आत्मा परमात्मा को देख सकेंगे। साथ ही कथा में प्रभु विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों में आठ प्रकार के विवाह बताए गए हैं। उनके बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से कथा के माध्यम से बताया। कथा में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजू आर्यन, जिलाध्यक्ष डाॅ. मंजू सेठी, मंडल अध्यक्ष पूनम रस्तोगी आदि रही। मुख्य यजमान सचिन कौशिक व उनकी पत्नी प्रियंका कौशिक, अनुराग कौशिक, मानसी कौशिक, नीरज कौशिक, अनुजा कौशिक, सतेंद्र रस्तोगी, अनीता रस्तोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें