फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से मनाया गया भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के आदिनाथ जिनालय में रविवार को प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का जन्म, तप कल्याणक धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य वेदी में श्री शांतिनाथ, कुन्थुनाथ, अरहनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर से बैंडबाजों के साथ धूमधाम से भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने आदिनाथ भगवान के मंदिर में पहुंचकर इंद्रों अभिषेक एवं शांतिधारा की।
विज्ञापन

मुख्य शांतिधारा करने का सौभाग्य देव कुमार जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ। शांतिधारा सहयोगी अनिल जैन, सौरभ, मोहित, मुकेश, दिनेश, सुभाष चंद जैन, पवन, महेश, राहुल, अतिष्य जैन, आशीष जैन आदि क्षेत्र पर पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं का मंगल तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। आदिनाथ भगवान का जयकारा लगाते हुए पंडित आशीष जैन शास्त्री ने शांतिधारा के महामंत्रों का उच्चारण किया। क्षेत्र पर खुर्जा, दिल्ली, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, खेकड़ा आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ अर्जित किया।क्षेत्र पर विराजमान मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि आज के दिन ही अयोध्या में आदिनाथ भगवान का जन्म हुआ एवं देवों ने आकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन, राजीव जैन, वीरेंद्र जैन, सुनील जैन, विजय कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन (महाप्रबंधक) अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें