फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक से लूट, बेहोश कर सड़क किनारे फेंक गये बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक से लूटपाट, बेहोश कर फेंका
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पूर्व सैनिक से लूटपाट कर उन्हें बेहोश कर दिया गया। बुधवार को होश आने के बाद बृहस्पतिवार को इसकी थाने में सूचना दी गई।
विज्ञापन

कसेरूबक्सर निवासी पूर्व सैनिक बाबूराम ने बताया कि वे वर्तमान में एक निजी मोबाइल कंपनी के देहरादून स्थित दफ्तर में विजिलेंस अधिकारी के पद पर तैनात हैं। मंगलवार देर रात करीब एक बजे वह बस से देहरादून से मेरठ पहुंचे थे। लालकुर्ती तिराहे से ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। ई-रिक्शा भगत लाइंस के पास पहुंचा तो ई-रिक्शा चालक के साथ दूसरे शख्स ने लघुशंका की बात कहकर ई-रिक्शा रुकवाया और पीछे से आकर उनके गले में रस्सी डालकर नीचे खींच लिया। हाथापाई के दौरान उनका बैग लूट लिया। बाद में उन्हें रुमाल में डाला नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। बैग में उनका कैंटीन कार्ड, एटीएम कार्ड, डीएल और पूर्व सैनिक आईकार्ड था जबकि जेब में 14700 रुपये थे। बाद में एक स्कूटी चालक ने उन्हें घर पहुंचाया। बाबूराम बृहस्पतिवार सुबह कंपनी के दो सुरक्षाकर्मियों के साथ लालकुर्ती थाने पहुंचे। लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में वे तहरीर देकर लौट गए। वहीं, इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें