फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खुद को पुलिस वाला बताकर लूटा 10 किलो सोना, ताबड़तोड़ दबिश

Mon, 19 Mar 2018 09:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में बदमाशों ने तीन व्यापारियों से 10 किलो सोना लूटा था, जिसके तार मेरठ से जुड़ गए हैं। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने सोमवार को शहर सराफा बाजार की कई दुकानें खंगालीं। मेरठ पुलिस, क्राइम ब्रांच टीम ने कई जगहों पर दबिश दी। गाजियाबाद पुलिस को अंदेशा कि व्यापारियों का पीछा बदमाशों ने मेरठ से किया। पुलिस कई जगहों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है। बदमाशों ने व्यापारियों से रविवार रात को लूट की थी।  

विज्ञापन


हथियारबंद बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले का मुख्यमंत्री और डीजीपी ने भी संज्ञान लिया है। डीजीपी ने गाजियाबाद पुलिस को इस घटना का जल्द खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। तीनों व्यापारियों से पूछताछ करने के बाद गाजियाबाद क्राइम ब्रांच टीम सोमवार को मेरठ के शहर सराफा बाजार में पहुंची। सोमवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी रहती है। लेकिन पुलिस ने कई दुकानें खुलवाकर जांच की। 

व्यापारी के पीछे-पीछे थे बदमाश 
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने बताया कि रविवार को तीनों व्यापारी शहर सराफा बाजार में आए थे। छह दुकानों मेें दस किलो सोने के जेवरात बेचने के लिए व्यापारियों ने संपर्क किया है। सिर्फ 700 ग्राम जेवरात बिका, बाकी जेवरात को लेकर व्यापारी मेरठ से शाम करीब छह बजे निकल गए थे। व्यापारियों ने परतापुर बाईपास पर एक होटल में खाना भी खाया। अंदेशा है कि इस दौरान बदमाश व्यापारी के पीछे लगे थे।
विज्ञापन


पढ़ें : योगी सरकार के 1 साल पर बोले सपा नेता, न विकास, न लगी अपराध पर लगाम

विज्ञापन

मेरठ के बदमाशों पर अंदेशा

फाइल फोटो
पुलिस का मानना है कि दस किलो सोना लूट की बदमाशों ने सटीक रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों को पूरी जानकारी थी कि व्यापारी कहां और किसके पास गए। उनके पास दस किलो सोना है। इसे देखते सराफा बाजार की कई दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि इस लूट में मेरठ के बदमाश हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने मेरठ क्राइम ब्रांच को इस मामले में लगाया है। 

एक व्यापारी को लाए थे साथ 
क्राइम ब्रांच की टीम एक व्यापारी को साथ लाई थी, जिसने सभी छह दुकानों के पते बताए। बाजार बंद मिलने पर पुलिस ने सराफा बाजार के व्यापारी नेता से संपर्क साधा। जिसके बाद जांच की। सराफा व्यापारियों ने बताया कि रविवार को तीनों व्यापारी दस किलो सोना लेकर आए थे। सौदा नहीं बना तो वापस चले गए। इससे ज्यादा उनको जानकारी नहीं है। 

मेरठ में व्यापार करना चाहते थे
पुलिस के मुताबिक दिल्ली समेत कई जगहों पर इस ज्वैलरी कंपनी का प्रचार अभिनेत्री करीना कपूर करती हैं। अब यह कंपनी मेरठ में अपना व्यापार खड़ा करना चाहती थी। इसी उद्देश्य से कंपनी से जुडे़ तीनों व्यापारी दस किलो सोना लेकर मेरठ में आए थे। इस वारदात के बाद कंपनी ने मेरठ में व्यापार करने से किनारा कर लिया है। 

व्यापारी की भूमिका संदिग्ध
क्राइम ब्रांच टीम के साथ एक पीड़ित व्यापारी भी आया था। जिससे पुलिस बार-बार पूछ रही थी कि बता दे कि दस किलो सोना कहां गया? पुलिस को पीड़ित व्यापारियों की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। पुलिस की जांच व्यापारियों पर टिकी हुई है। तीनों व्यापारियों के मोबाइल फोन की सीडीआर भी निकाली गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें