फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर से 40 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के कालंद-पाली संपर्क मार्ग पर शुक्रवार रात मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए। मोबाइल व बाइक की चाबी छीनते समय राहगीरों को आता देख बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

राजीव शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी खेड़ा ने तहरीर देते हुए बताया कि वह मोबाइल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है। शुक्रवार रात वह घर जा रहा था। जैसे ही वह कालंद-पाली संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो घात लगाए बैठे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश खेत से निकल आए और उसे रोककर मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर 40 हजार रुपए की नकदी लूट ली। राहगीरों को आता देख बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि कालंदी और खेड़ा के युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें