फोटो समाचार
खतौली। खाद्य विभाग की टीम ने नगर में एक मसाला चक्की पर छापा मारकर मसाले के नमूने लेकर सील किए। दीपावली के पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को टीम ने नगर में ढाकन चौक पर वसी उजमा की मसाला चक्की पर छापा मारा। टीम ने चक्की से हल्दी और मिर्च पाउडर के नमूने एकत्र कर उन्हें सील किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार कौशल एवं राकेश कुमार ने बताया कि छापामारी कार्रवाई जारी रहेगी। नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थी। जिस कारण एक ही कार्रवाई हो सकी। दीपावली तक यह अभियान चलता रहेगा।