फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों तरफ बैरिकेडिंग, बीच में महिलाओं से लूट

Sun, 31 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
लूट की शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हापुड़ रोड़ आम जनता के लिए पुलिस ने बंद कर दी है, लेकिन बदमाशों को वहां खुली छूट दे दी। बदमाशों ने शनिवार को हापुड़ रोड पर तांडव मचाया और तीन महिलाओं  के साथ लूटपाट कर ली। वहीं पुलिस कुछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन

वारदात दोपहर 2:15 बजे की है। हापुड़ रोड पर इमलियान मस्जिद के सामने काली रंग की पल्सर सवार दो बदमाशों ने पूजा उर्फ निकिता जर्निश पत्नी नौबर्ट जर्निश से पर्स लूट लिया। नौबर्ट मुंबई स्थित यूवी लिकर (शराब) कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। पूजा के साथ रिक्शा में उसका छह साल का बेटा नीलॉय जर्निश भी था। बैग से छीनाझपटी के दौरान पूजा के कपड़े भी फट गए। महिला दिल्ली से अपनी बहन के यहां से लौट रही थी। घटना के बाद पूजा पैदल चिल्लाती हुई बदमाशों की बाइक के पीछे दौड़ने लगी। लोग तमाशबीन बनकर देख रहे थे। इसी दौरान पूजा का बेटा नीलॉय भी वहां से लापता हो गया। पूजा नीलॉय-नीलॉय कर चिल्लाती हुई कभी हापुड़ अड्डे की तरफ तो कभी बेगमपुल की ओर भागती। वह बार बार चिल्ला रही थी कि बदमाश बैग के साथ उसके बेटे को भी उठाकर ले गए हैं। वारदात की जानकारी लगते ही इंस्पेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने महिला को जीप में बैठाकर थाने भेजा और उसके बेटे नीलॉय की तलाश शुरू की। गनीमत रही कि करीब एक घंटे बाद नीलॉय घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया।

बेटे तुझे कुछ हुआ तो नहीं
नीलॉय को लेकर पुलिस कोतवाली पूजा के पास ले गई। पूजा अपने लाड़ले नीलॉय को अपनी सीने से लगाकर रोने लगी। पूजा ने पूछा कि बेटे तुझे कुछ हुआ तो नहीं। नीलॉय बोला कि मम्मी तुम चुप हो जाओ मैं बिल्कुल ठीक हूं। पुलिस ने बताया कि नीलॉय कैंट स्थित सेंट जोनस स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। उसने बताया कि रिक्शा वाला उसे लेकर गया था। पुलिस ने रिक्शे वाले से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि रिक्शा वाला बदमाशों के साथ मिला हुआ था।
विज्ञापन


मैंने तो मौत करीब से देखी
पूजा का रो रोकर बुरा हाल था। वह कह रही थी कि आज तो मैंने मौत को करीबी से देखा। कभी घटना टीवी या समाचार पत्रों में जरूर पढ़ी, लेकिन हकीकत तो आज पता चली है।

नहीं पहुंची पुलिस
कांवड़ियों के जनसैलाब को देखते हापुड़ रोड स्थित इमलियान मस्जिद पर पुलिस का पहरा लगा है। पुलिस के सामने वारदात हो गई। महिला चिल्लाती रही, इसके बावजूद पुलिस वहां नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर कोतवाली आए, तब जाकर कार्रवाई शुरू हुई। इसकी शिकायत महिला ने थाने में इंस्पेक्टर से की। इंस्पेक्टर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के बारे में जानकारी ली।

महिला कांस्टेबल ने दिए कपड़े
इस वारदात में महिला के कपड़े फट गए थे। थाने में महिला कांस्टेबल के उसे कपड़े दिए। इंस्पेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल ने बताया महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। महिला के बैग में सात हजार रुपये, तीन मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और अन्य सामान था।

महिला अधिवक्ता और शिक्षिका से भी लूटपाट
हापुड़ रोड स्थित कमेला चौकी और ताला फैक्ट्री के पास बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। दोनों ही वारदात में सूचना देने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। पीड़ित महिलाओं को ही थाने जाकर तहरीर देनी पड़ी।
कोतवाली थानाक्षेत्र के मुफ्तीवाड़ा निवासी शहरीन कचहरी में अधिवक्ता हैं। शहरीन शनिवार दोपहर रिक्शा से अपने रिश्तेदार के घर जैदी सोसाइटी नौचंदी जा रही थी। कमेला पुलिस चौकी के पीछे बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया। उधर, हापुड़ चुंगी के पास ताला फैक्ट्री के सामने सेक्टर-11 शास्त्रीनगर निवासी नजमा पत्नी सुहेब से भी पर्स लूट लिया गया। नजमा प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। दोपहर को वह अपने चचेरे भाई दानिश के साथ हापुड़ रोड से सामान लेकर लौट रही थीं।

पुलिस शिविर में मस्त और बदमाश लूट करने में
कमेला पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने शनिवार को कांवड़ शिविर लगा हुआ था। पुलिस दिनभर शिविर में मस्त रही और बदमाशों ने लूटपाट की। जिस समय तीन महिलाओं से अलग अलग लूटपाट हुई है, उस समय एसपी सिटी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स हापुड़ रोड पर थी। कुछ समय पहले एसएसपी भी वहां से निकले थे।
यह कैसा प्रतिबंध है
एसपी ट्रैफिक ने मोदीपुरम से लेकर हापुड़ रोड बिजली बंबा बाईपास तक (शहर में) सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। कांवड़ियों की सुरक्षा और दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों को देखते सबसे ज्यादा फोर्स इस मार्ग पर लगाई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है। इसके बावजूद तीन लूट की वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें