फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सदर मीना बाजार में सुनार से लूट की कोशिश, नकाबपोश बदमाश फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 20 Feb 2026 10:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सदर मीना बाजार में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक सुनार से सोना लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर सुनार नीचे गिर गया और शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र स्थित मीना बाजार में गुरुवार देर शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक सुनार से लूटपाट की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोने का टंच निकलवाने गया था सुनार
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खटकी निवासी बाबू गिरी आबूलेन स्थित अभिनव ज्वैलर्स पर जेवर बनाने का काम करता है। बाबू गिरी ने बताया कि वह गुरुवार शाम स्कूटी से अपने एक साथी के साथ विनायक राव के यहां सोने का टंच निकलवाने गया था।

यह भी पढ़ें: RSS Chief In Meerut: मोहन भागवत आज 500 खिलाड़ियों से करेंगे संवाद, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में बदमाशों ने रोका, छीनने की कोशिश
बाबू गिरी के अनुसार, जब वह स्कूटी से वापस लौट रहा था, तभी पीछे से आए दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। उसने स्कूटी दौड़ाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे स्कूटी से खींच लिया और सोना छीनने का प्रयास किया। इस दौरान वह स्कूटी समेत नीचे गिर गया और उसके कपड़े भी फट गए।

शोर मचाने पर बदमाश फरार
पीड़ित ने तुरंत शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें