फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एजेंसी पर केवाईसी में ढीली व्यवस्था से उपभोक्ताओं को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। कस्बे में घरेलू गैस कनेक्शन से जुड़ी केवाईसी प्रक्रिया के कारण शुक्रवार को उपभोक्ताओं को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत गैस व एचपी गैस एजेंसी पर सुबह से ही केवाईसी कराने के नाम पर जबरन रेगुलेटर व पाइप देकर पैसे ले रहे हैं। बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे, जिससे एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
उपभोक्ताओं ने बताया कि लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने के बाद भी उनकी केवाईसी पूरी नहीं हो सकी। कई लोगों का कहना था कि सुबह से लाइन में लगे होने के बावजूद दोपहर तक उनका काम नहीं हुआ। कर्मचारियों की धीमी कार्यप्रणाली और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित इंतजाम न होने के कारण अधिकतर लोग निराश होकर लौट गए। लाइन में खड़े बुजुर्ग और महिलाएं भी परेशानी में रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप था कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। वहीं, एजेंसी कर्मचारियों का कहना है कि एक साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ता केवाईसी कराने पहुंचने के कारण काम पर दबाव बढ़ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और गैस सिलिंडर वितरण में भी सामान्य स्थिति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सरधना-बिनौली सड़क स्थित एजेंसी पर केवाईसी प्रक्रिया के चलते हुई भीड़ ने स्थानीय प्रशासन और एजेंसी प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उपभोक्ताओं ने एसडीएम से अपेक्षा जताई कि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए समय-समय पर अतिरिक्त व्यवस्था की जाए और लंबी कतारों से निजात दिलाई जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने संबंधित विभाग को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें