फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की लिस्ट देख लड़की के पिता को हार्ट अटैक, गांव में हुई पंचायत

Tue, 02 May 2017 03:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
युवती ने किया शादी से इंकार
विज्ञापन
शामली में शादी से दो दिन पूर्व लड़की की होने वाली ससुराल से दहेज के ब्रांडेड सामान की लिस्ट आ गई, जिसे देखकर लड़की के पिता को हार्ट अटैक आ गया। मामले को लेकर बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया। पंचायत में पहुंची युवती ने दहेज लोभियों के यहां शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों की ओर से थाने में दहेज लोभियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इकराम ने अपनी बेटी की सगाई बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी से दो दिन पूर्व ही लड़के के पिता ने इकराम को फोन कर स्प्लेंडर बाइक, ब्रांडेड फ्रीज और वाशिंग मशीन, शीशम की लकड़ी से निर्मित फर्नीचर और जेवरात सहित 71 हजार रुपये की मांग कर दी। इतना नहीं, लड़के के पिता ने दहेज में सभी सामान नहीं देने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दे डाली। दहेज की लिस्ट देखकर इकराम को हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने इकराम को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

डिमांड पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी

दहेज की मांग को लेकर हुई पंचायत
इस मामले को लेकर शनिवार को मोहल्ला नई बस्ती में समाज के लोगों की पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में लड़के पक्ष के द्वारा दहेज मांगने, डिमांड पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने आदि बातों को रखते हुए बीच का रास्ता निकालने पर चर्चा हुई। लेकिन फोन पर वार्ता के बाद लड़के पक्ष ने दहेज न मिलने पर रिश्ता तोड़ने की बात कह डाली। मामले की जानकारी युवती को हुई तो उसने पंचायत में पहुंचकर दहेज लोभियों के यहां शादी करने से इंकार कर दिया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि दहेज की मांग करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जानी चाहिए। पंचायत के निर्णय के बाद युवती पक्ष ने थाने में तहरीर देकर दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पूरी पड़ताल के बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें