फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू में सावधानी अपनाएं, धूप से दूरी बनाएं  

Thu, 24 May 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। ऐसे में हीट वेव यानी लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। जन स्वास्थ्य को खतरा मानते हुए लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है।  
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार की तरफ से सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों, सीएचसी, पीएचसी को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि वह लू के मरीजों के उपचार में आने वाली दवाओं का भंडार रखें। जो लोग इलाज के लिए आएं उन्हें लू के नुकसान के बारे में अलर्ट करें। उन्हें बताएं कि बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं के मामले में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। चक्कर या कमजोरी आए तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। दिन में दो से तीन बार स्नान करें। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचें। बासी खाना खाने से बचें। चाय, कॉफी और अल्कोहल न लें, यह शरीर में तरल पदार्थ को कम करता है। बच्चे को कभी पार्किंग में लगी कार में न छोड़ें।  
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी  
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें  
हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें  
कड़ी धूप में काम करने से बचें  
लू से प्रभावित व्यक्ति को छांव में लिटाकर गीले कपड़े से पोंछे या नहलाएं  
सफर के दौरान पानी जरूर साथ में रखें  
निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का घोल इस्तेेमाल करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें