फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप से क्षुब्ध युवती ने आत्मदाह किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना को हल्के में लेने और लापरवाही बरतने पर दरोगा निलंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर/शिवाला कलां (बिजनौर)। शिवाला कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से आहत किशोरी ने घर पहुंचकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को एसपी उमेश कुमार सिंह परिजनों से मामले की जानकारी ली और लापरवाही बरतने पर हल्का इंचार्ज दरोगा विनोद कुमार को सस्पेंड करने की बात कही है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्घ गैंगरेप, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने पड़ोसी ताहिर के घर कद्दूकस मांगने के लिए गई थी, इस दौरान ताहिर और उसके दो दोस्तों निसार व सरफराज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बहन वहां पहुंची तो तीनों आरोपी फरार हो गए। घटना से आहत किशोरी ने घर पहुंचकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों ने झुलसी हालत में किशोरी को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, मंगलवार रात करीब दस बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने रात में ही पुलिस को मामले की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और घटना को केवल आत्महत्या बताती रही। बाद में अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। बुधवार को एसपी उमेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की सही जांच कर आरोपियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें