फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में खराब मौसम के कारण राहुल-प्रियंका का कार्यक्रम रद्द, मंगलवार को हो सकता है रोड शो

Mon, 08 Apr 2019 03:35 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रैलीस्थल पर उखड़ा टेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में खराब मौसम के कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रैली को रद्द कर दिया गया है। जिले में सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका था जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के अनुसार मंगलवार यानी कल रोड शो कराया जा सकता है। 

विज्ञापन


हर तरफ काला अंधेरा छाया हुआ है। वहीं सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में काले बादल छाए हुए हैं तथा तेज आंधी चल रही है। रैली में जाने वालों की आवाजाही भी इससे प्रभावित हुई। रैलीस्थल पर मौजूद समर्थक आंधी के कारण अपनी आंखे मलते रहे। वहीं तेज और धूलभरी आंधी के कारण रैली स्थल पर बना पांडाल उखड़ने लगा। कई जगह बांधी गई बल्लियां भी नीचे गिर गईं। 

विज्ञापन

रैलीस्थल पर मौजूद समर्थक परेशान दिखे - फोटो : अमर उजाला
गांधी पार्क में होने वाली कांग्रेस की चुनावी रैली में राहुल प्रियंका आज वोटरों का मन बदलने आते लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। हालांकि रैली में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कार्यकर्ता सुबह से ही रैलीस्थल की ओर बढ़ते नजर आए। 

इस रैली के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया गया था, जो सोमवार की सुबह आठ बजे से लागू कर दिया गया। बदले मौसम के बीच रैली को निरस्त करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें