फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सपा समर्थकों ने जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, यह है वजह

Mon, 08 Apr 2019 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news,
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आज जहां ताबड़तोड़ रैलियों का सिलसिला जारी है। मेरठ में परतापुर हवाई पट्टी पर गठबंधन के दिग्गजों के स्वागत में जहां समर्थक पलक पांवड़े बिछाए खड़े थे। वहीं कुछ समर्थकों ने सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने राजपाल सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगा डाले। 

विज्ञापन


चुनावी माहौल में सियासी समीकरणों को साधने राजनीति के बड़े दिग्गज आज मेरठ समेत आसपास के जिलों में चुनावी जनसभाएं संबोधित करने पहुंचे हैं। इसी सिलसिले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामली में जनसभा करने पहुंचे हैं।

वह सोमवार को मेरठ में हवाई पट्टी पर उतरे इस दौरान वहां बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाअध्यक्ष राजपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव से नहीं मिलने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नाराज सपा समर्थकों ने जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और राजपाल सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। सपा से पूर्व मंत्री अब्बास, पूर्व मंत्री यासीन पहलवान, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, तीन जिला पंचायत सदस्य सहित पुराने सपा नेताओं के हवाई पट्टी पर अंदर न जाने को लेकर नाराजगी है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन को सिर्फ 20 लोगों की सूची ही दी है, जिसमे काफी लोग नए हैं। अखिलेश यादव  हवाई पट्टी पर आकर उतरेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद और बागपत जाएंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें