फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, यहां शाम 6 बजे तक 65.38 फीसदी वोटिंग

Tue, 23 Apr 2019 07:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद लोकसभा की बढ़ापुर विधानसभा पर 65.38 प्रतिशत मतदान हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान 0.34 प्रतिशत अधिक हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बढ़ापुर विधानसभा पर 65.04 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


बिजनौर मंगलवार को बढ़ापुर विधानसभा के मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लाइन लगी रही। मतदाता अपने मत का प्रयोग करने में जागरूक दिखाई दिए। महिलाओं में मतदान को लेकर बहुत उत्साह रहा। बूथों पर पुरुषों से ज्यादा लंबी लाइन महिला वोटरों की लगी रही। गर्मी बढ़ने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ तो घटी, लेकिन मतदान प्रतिशत नहीं गिरा। दोपहर में भी परिवार के साथ मतदाता वोट डालने के लिए आते रहे। शाम होते ही एक बार फिर से मतदान प्रतिशत बढ़ा। गांवों में मजदूर और किसान शाम को मतदान करने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। देहात में मतदान केंद्रों पर एक बार फिर से मतदाताओं की लाइन लग गई। कुछ मतदान केंद्रों पर पांच बजे के बाद भी लाइन देखी गई। मतदान का समय पूरा होने के साथ ही पोलिंग पार्टियों ने बूथ पर मौजूद मतदाताओं के वोट डलवाए और मतदान के समापन का एलान किया।
विज्ञापन


बढ़ापुर विधानसभा में हुआ मतदान
समय        मतदान प्रतिशत

09 बजे    11.75
11 बजे    27.50
01 बजे    42.50
03 बजे    51.50
05 बजे    61
06 बजे    65.38

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें