फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एडीएम सिटी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

Tue, 23 Apr 2019 03:13 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Fake FB account
विज्ञापन
 एडीएम सिटी रहे मुकेश चंद्र की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर सरगनाओं ने 20-20 हजार रुपये की मांग की। इससे उनके फेसबुक फ्रेंड भी हैरान रह गए। अफसरोें में भी अफरातफरी मच गई। जांच में सामने आया कि यह आईडी तमिलनाडु से बनाई गई है, वहीं का मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

मुकेश चंद्र इस समय लखनऊ में अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन के पद पर तैनात हैं। साइबर क्राइम करने वालों ने फर्जी फेसबुक आईडी पर उनका फोटो भी लगा दिया। इसके बाद मेसेंजर में लिखा कि वह परेशानी में हैं और बेटी के लिए अचानक से रकम चाहिए। एक अकाउंट नंबर भी दिया। जिन लोगों से पैसा मांगा गया, उनमें कई अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने फेसबुक कॉल की, लेकिन वह रिसीव नहीं की गई। उन्होंने मुकेश चंद्र से फोन पर संपर्क किया, तो पता चला कि किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना दी है। इसके बाद लखनऊ और मेरठ पुलिस एक्टिव हुई और साइबर सेल भी जांच में जुट गई। बाद में आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी के मेसेज डिलीट करते हुए फोटो भी हटा लिए। इस मामले में लखनऊ में तहरीर दी गई है।
फेसबुक पर पोस्ट लिख की अपील
मुकेश
चंद्र ने अपनी अधिकारिक फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी जिसमें कहा कि ‘कोई मेरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांग रहा है। ऐसे लोगों से सचेत रहें। इन पर मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा’।
विज्ञापन

एसपी के सीयूजी पर भी दी थी धमकी
एक साल
पहले एक डीएम का सीयूजी नंबर भी हैक कर लिया था। वहीं दो फरवरी को एसपी क्राइम बीपी अशोक और एसपी सिटी रणविजय सिंह के सीयूजी नंबर पर धमकी भरी कॉल की गई थी। आज तक साइबर एक्सपर्ट कॉल करने वालों का सुराग नहीं लगा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें